May 18, 2024

सगाई के दौरान मौके पहुंची पहली पत्नी ,पति और ससुराल वालो ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई

रतलाम,19फ़रवरी (इ खबर टुडे)।शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सगाई कार्यक्रम के दौरान सगाई कर रहे युवक की पहली पत्नी के पहुंचने पर अचानक मौहोल बिगड़ गया। उक्त विवाहिता द्वारा हंगामा करने पर उसके पति और सुसराल वालो ने मिलकर विवाहिता पिटाई कर दी। फ़िलहाल घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी पिंकी और जवाहर नगर निवासी दीपक टांक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। वहीं पर दोनों का परिचय होगा और परिचय प्यार में बदल गया और 3 साल पहले दोनों ने लव मैरिज करते हुए परिवार से अलग रहने लगे।

जानकारी के अनुसार शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों में विवाद होते रहे और विवाद इतना बढ़ गया की 3 महीने पहले पत्नी पिंकी को दीपक छोड़कर माता-पिता के साथ रहने के लिए जवाहर नगर चला गया। दीपक के माता पिता ने उसकी सगाई कर दी जिस की जानकारी मिलने पर पिंकी ससुराल पहुंची। तो वहां पर ससुराल वालो सहित पति ने पिंकी की जमकर धुनाई कर दी इतना ही नहीं मारते हुए उसे ऐसा धक्का दिया कि वह सिर के बल सड़क पर गिर गई जिससे पिंकी घायल हो गई। घायल पिंकी को अस्पताल भर्ती किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

झगड़ा कर रही थी पिंकी
पति पत्नी दोनों साथ रहते थे। कभी पति माता पिता के पास चला जाता था। शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर पिंकी ससुराल पहुंची और मां से तेज आवाज में बात कर रही थी, तभी पति पहुंचा और मां से बदतमीजी करने पर पिंकी की पिटाई कर दी-ओपी सिंह, थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds