October 14, 2024

पत्रकार वार्ता तो बुलाई लेकिन पत्रकारों के सवालों से कन्नी काट गए दिग्विजय सिंह,नहीं दिया किसी प्रश्न का उत्तर (देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम,04 मार्च (इ खबरटुडे)। यहां होने वाली किसान पंचायत में भाग लेने के लिए दो दिन के रतलाम प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार सुबह पत्रकार वार्ता तो बुलाई,लेकिन पत्रकारों के सवाल से कन्नी काट गए। पत्रकारों ने जब उनसे राहूल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर प्रश्न पूछा तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे राजनैतिक प्रश्नों का उत्तर नहीं देंगे।

सर्किट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री सिंह के साथ अरुण यादव,कांतलिाल भूरिया पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा इत्यादि नेता भी मौजूद थे। जैसे ही पत्रकार वार्ता शुरु हुई एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि राहूल गांधी ने आपातकाल को कांग्रेस की गलती माना है,इस पर आप क्या कहेेंगे। इस प्रश्न को टालते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे किसी पोलिटिकल प्रश्न का उत्तर नहीं देगे। उन्होने कहा कि सोशल मीडीया पर उन्हे फालो किया जाए। वे सोशल मीडीया पर ऐसे सारे मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखते है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने किसान आन्दोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है,इसलिए प्रदेश में किसान पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। डेलनपुर में होने वाली किसान पंचायत में भी ना तो कांग्रेस पार्टी का कोई झण्डा लगेगा ना ही वे स्वयं या कोई अन्य नेता मंच पर बैठैगा। ेकेवल अरुण यादव भारत कृषक समाज के अध्यक्ष होने के नाते मंच को साझा करेंगे जबकि अन्य सभी नेता मंच से नीचे श्रोताओ में बैठेंगे।
महज दस मिनट चली पत्रकार वार्ता में अरुण यादव ने कृषि सम्बन्धी तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की।

You may have missed