आभार रैली/जीत के बाद निर्वाचित भाजपा के महापौर पहलाद पटेल ने रैली निकालकर रतलाम की जनता को जताया आभार : देखिए वीडियो

रतलाम 21, जुलाई (इ खबर टुडे)। रतलाम नगर के नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ अपनी जीत पर विजय यात्रा निकाली।
इस दौरान भाजपा नेताओ समेत शहर के 30 वार्डो में निर्वाचित हुए भाजपा पार्षद मौजूद रहे। आभार रैली में रतलाम भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व जेष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ता भारी सख्या में उपस्थिति दिखाई दिये। बुधवार को रतलाम नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जिस में भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 8591 से विजय हुए।
इस अवसर पर गुरुवार को विजय यात्रा निकालते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं वार्ड पार्षदों के विजय होने पर जनता को आभार व्यक्त किया। रैली में भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के साथ शहर विधायक चेतन काश्यप ,भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ,बलंवत भाटी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता दिखाई दिये।
उक्त आभार रैली का शहर के कई मुख्य मार्गो से होकर गुजरी ,जहा भाजपा समर्थको द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तोपखाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 16 के नव-निर्वाचित भाजपा पार्षद रंजीत टांक ने पुष्प माला पहना कर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया। भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रैली के दौरान शहर की जनता को आभार व्यक्त किया।
इस बीच समर्थको की मांग पर प्रहलाद पटेल ने दोस्ताना फिल्म का गाना भी गया। भाजपा की यह आभार रैली शहर के अलकापुरी चौराहा से शुरू होकर – श्री राम मंदिर चौराहा – सैलाना बस स्टैंड – शहीद चौक (शहर सराय) – धानमंडी – गणेश देवरी – बजाजखना – चांदनी चौक – चौमुखीपुल – घांस बाज़ार माणक चौक – डालूमोदी बाजार से नाहरपुरा पर समापन हुई।