October 6, 2024

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रतलाम हुआ भगवा मय, भाजयुमो के नेतृत्व में धूम धाम से निकली विशाल वाहन रैली

रतलाम,22 जनवरी(इ खबर टुडे)। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही रतलाम नगर भगवा मय हो गया। इसी कड़ी में आज भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विपल्व जैन के नेतृत्व में भगवा झंडो के साथ विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्री राम भक्त दो पहिया वाहन पर भगवा झंडो के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे।

किशोर सिलावट ने बताया की भाजयुमो मोर्चा द्वारा रविवार को घास बाजार स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का नेतृत्व भायुमोर्चा के अध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा किया गया। इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों पर हज़ारो की संख्या में युवा भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। शाम चार बजे सभी युवा डीजे के श्री राम भजनो के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर निकलना शुरू हुए। वाहन रैली के दौरान शहर महापौर प्रहलाद पटेल ,भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,भायुमोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन ,उपाध्यक्ष गौरव मूणत, रविंद्र पाटीदार, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, शुभम चौहान, संजय जाट, सत्यजीत राजावत मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार जयेश जाजोरिया चिराग समेत बीजेपी के नेता सहित हज़ारो राम भक्त मौजूद रहे।

उक्त वाहन रैली घास बाजार से प्रारम्भ होकर चौमुखी पुल ,चांदनी चौक ,तोपखाना, गणेश देवी ,बजाज खाना, नारपुरा होते हुए कॉलेज रोड पहुंची जहां से नगर निगम चौराहा ,दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना ब्रिज, अलकापुरी होते हुए राम मंदिर पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान पुरे रास्ते गुजरने वाले अन्य राहगीर भी जय श्री राम के नारे लगाने के साथ विशाल रैली को अपने मोबाईल कैमरों में कैद करते हुए दिखाई दिए। विशाल रैली आगे बढ़कर अलकापूरी चौराहे से वापसी के दौरान राम मंदिर पर समाप्तः हुई। जहा मंदिर पर महाआरती का आयोजन कर महाप्रसादी और जमकर आतिशबाज़ी की गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds