mainउज्जैनब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

Suicide: बदबू आई तो पता चला बैंक मैनेजर ने लगा ली फांसी, सात दिन पहले ही महिदपुर से ट्रांसफर होकर आए थे नागदा

उज्जैन 15 सितंबर(इ खबर टुडे)। उज्जैन में निजी बैंक के मैनेजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन-चार दिन तक उसका शव कमरे में ही लटका रहा। मकान मालिक को बदबू आई तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी गई तथा पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।

जिले के नागदा में गांधी ग्राम कॉलोनी में रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा के मकान में विवेक शर्मा रहता था। विवेक एक्सिस बैंक में मैनेजर था। वह लगभग सात दिन पहले ही महिदपुर से ट्रांसफर होकर नागदा आया था। विवेक मूल रूप से कटनी के रहने वाले थे। जब ओमप्रकाश को मकान से दुर्गंध आई। उन्होंने विवेक के कमरे में जाकर देखा। जहां विवेक का शव फांसी पर लटक रहा था। जिस पर शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी गई तथा पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

तीन दिन से बैंक नहीं जा रहा था विवेक
विवेक करीब तीन दिन से बैंक नहीं जा रहे थे। सहकर्मियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। ऐसे में बैंक से प्यून को उसके घर भेजा गया, लेकिन दरवाजा बंद होने व अंदर कूलर चलने की वजह से प्यून बाहर से ही लौट गया। जब कल शाम को विवेक के कमरे से दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक शर्मा ने ऊपर जाकर देखा तो विवेक का शव फंदे पर लटकता मिला।

Back to top button