October 14, 2024

Heavy rain:मुंबई में इमारत गिरने से तीन की मौत, 10 घायल, बारिश से कई गांव डूबे, हजारों यात्री फंसे,PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

मुंबई,23 जुलाई(इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के चलते तबाही मची हुई है। मुंबई के गोवंडी इलाके में दो मंजिला इमारत भरभारकर गिर गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल हो गए हैं। खबर है कि इनमें से कुछ घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। यह घटना मुंबई के गोवंडी इलाके के शिवाजी नगर स्थित प्लॉट नंबर 3 पर हुई। बीएमसी और फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मुंबई से 240 किमी दूर चिपलून को राज्य का सबसे प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है. यहां बाढ़ की स्थिति पैदा होने के बाद भारतीय तटरक्षक बल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को NDRF की तीन टीमें भी चिपलून पहुंच गई,जबकि रत्नागिरी जिले में पहले से ही चार टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। बाढ़ के चलते मुंबई-गोवा राजमार्ग को भी बंद किया गया है।

महाराष्ट्र कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश की वजह से कोंकण क्षेत्र की प्रमुख नदियां रत्नागिरि और रायगढ़ जिले में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सरकारी अमला प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटा है। बाढ़ के चलते कई गांवों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। वहीं ट्रेन सेवांए भी प्रभावित हुई हैं और करीब छह हजार यात्री फंस गए।

पीएम मोदी ने की सीएम उद्धव से बात
महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की। भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में स्थिति पर चर्चा की। स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना की।

You may have missed