आलेख-राशिफल

पाकिस्तानी सीमा हैदर बनी मां–ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर मां बन गई है। वह वर्ष 2023 में पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी। उसने ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में मंगलवार सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी, जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से बहुत खुश हैं।


सीमा हैदर जो 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। परिजन इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी सीमा हैदर
सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। वर्ष 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गई। पिछले दिनों बच्ची के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। सीमा हैदर के अधिवक्ता पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे। वहीं सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।

सीमा हैदर को भारत आने पर जाना पड़ा था जेल
पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर को भारत आने के बाद जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। उसने भारत आने के बाद से उसने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था। पहले सीमा के पहले से चार बच्चे थे, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।

Back to top button