इंदौरमध्य प्रदेश

MP Weather Update: होली के दिन मध्य्प्रदेश में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, जानिए भोपाल-इंदौर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। गर्मी से लोगों के पसीने छूटने शरू हो चुके है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी तांडव दिखना शरू हो चूका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

इंदौर भोपाल में सबसे अधिक रहा तापमान


मौसम विभाग के माने तो अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन मंडल पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म रहे। इस बीच, नर्मदापुरम-जबलपुर मंडल में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य के शहरों में तापमान

बैतूल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस,
भोपाल में 37.1 डिग्री सेल्सियस,
धार में 39.1 डिग्री सेल्सियस, गुना में 38.1 डिग्री सेल्सियस
नर्मदापुरम में 39 डिग्री सेल्सियस,
जबलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस,
मंडला में 37.2 डिग्री सेल्सियस और सिवनी में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। दिन में अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस और रात में 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

होली के दिन 14 मार्च को मौसम के बारे में बात करें तो फिर इस दिन सुबह हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी भोपाल में होली पर गर्मी बढ़ने का रुझान है। हालांकि, इस बार थोड़ी ठंड होगी। अगर पिछले 10 वर्षों की बात करें तो ऐसा केवल तीन बार हुआ जब होली में थोड़ी ठंड थी। बाकि वर्षों में गर्मी देखि गई है ।

Back to top button