महिलाओं के घूमने के लिए सुरक्षित हैं ये 10 देश

These 10 countries are safe for women to travel.
Enjoy the trip दुनिया में दस ऐसे देश हैं, जो महिलाओं को घूमने के लिए बेहद सुरक्षित हैं। वे बेझिझक इन देशों में निडर घूम सकती हैं। आइसलैंड के खूबसूरत ग्लेशियर, वॉटरफॉल, ज्वालामुखी और सर्दियों में नॉदर्न लाइट्स इस देश को खास बनाती हैं। इस देश को द लैंड ऑफ फायर एंड आइस भी कहा जाता है। गर्मियों में इस देश की खूबसूरती को अच्छे से निहारा जा सकता है क्योंकि सर्दियों में यहां दूर तक बर्फ जमी रहती है।
ट्रैवलिंग से नई-नई चीजें और नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। बर्कशायर हैथवे ट्रैवल प्रोटेक्शन (बीएचटीपी) नाम की ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी ने अपनी 7वीं एनुअल रिपोर्ट में 2025 के दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की जो महिलाओं के लिहाज से सोलो ट्रैवलिंग के लिए सुरक्षित है। सोलो ट्रैवलिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया एक अच्छा ऑप्शन है। यहां महिलाएं नेचर की खूबसूरती को करीब से देखने के अलावा पार्टी भी एंजॉय कर सकती हैं।
यहां की वाइल्ड लाइफ दुनियाभर में फेमस है। सिडनी, मेलबर्न, पर्थ जैसे इलाके एक-दूसरे से बिल्कुल हटकर हैं। मध्य यूरोप में बसा स्विट्जरलैंड दुनियाभर के लोगों की पसंदीदा जगह है। यह देश 60 प्रतिशत तक ऐल्प्स पहाड़ों से ढका हुआ ह।. इसे धरती की जन्नत भी कहा जाता है। यह खूबसूरत ही नहीं बल्कि सुरक्षित देश भी है। इस देश में 1500 झीलें हैं।
कनाडा में ले सकती हैं एक्टिविटी और हाइकिंग का मजा
वेंचर हॉलिडे के लिए कनाडा सबसे बेस्ट हैं। महिलाएं यहां कई आउटडोर एक्टिविटी और हाइकिंग का मजा ले सकती हैं। यहां महिलाएं बेहद सुरक्षित हैं. वह यहां खुलकर थिएटर, म्यूजिकल कॉन्सर्ट और शॉपिंग को एंजॉय कर सकती हैं। यहां की नाइट लाइफ भी मजेदार है। यदि कोई महिला लॉन्ग ड्राइविंग पसंद करती हैं तो अकेले आयरलैंड को घूम सकती है। यह देश रोड ट्रिप के लिए अच्छा विकल्प है
। यहां के लोकल पब भी सेफ हैं। यहां की सफाई और नेचुरल ब्यूटी इस देश को परफेक्ट सोलो डेस्टिनेशन बनाती है। न्यूजीलैंड दो बड़े द्वीपों से बना देश है। इस देश के महज 20 प्रतिशत हिस्से में ही आबादी रहती है। यहां की हरियाली, पहाड़, झीलें इस देश को यूनीक बनाते हैं। लोग यहां एडवेंचर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां महिलाएं ट्रैकिंग, जिपलाइन और बंजी जंपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। यहां के फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन है। इस देश को साइकिल लेकर घूमा जा सकता है।