कारोबारदेश-विदेश

Indian richest women: देश की सबसे अमीर महिला बनी रोशनी नाडार, संपत्ति जानकर आप रह जाएंगे दंग, सावित्री जिंदल को छोड़ा पीछे

Roshani Nadar Net Worth: एचसीएल (HCL) ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार की बेटी रोशनी नाडार देश की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं। रोशनी नाडार मल्होत्रा को उनके पिता शिव नाडार द्वारा कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर करने के बाद यह उपलब्धि मिली है।

‘ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स’ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोशनी नाडार अब 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ के साथ देश की प्रथम सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं।

इसके अलावा रोशनी अब मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद तीसरी सबसे अमीर भारतीय भी बन गई हैं। देश में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में प्रथम स्थान पर वर्तमान में मुकेश अंबानी है।

शिव नाडार थे भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी

देश में संपत्ति के मामले में शिव नाडार जो कि रोशनी नाडार के पिता हैं, वह तीसरे सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति थे। पाठकों को बता दें कि शिव नाडार के नेतृत्व वाली HCL टेक्नोलॉजी कम्पनी मार्केट कैप 4.20 लाख करोड़ रुपए के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है। शिव नाडार द्वारा HCL कंपनी की 3.13 लाख करोड़ रुपए की आधी से अधिक हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी के के नाम कर दी गई है।

रोशनी नाडार ने कर रखी है मैनेजमेंट में MBA की पढ़ाई

देश की सबसे अमीर महिला रोशनी नाडार ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA की पढ़ाई की है। इन्होंने ब्रिटेन की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट की थी।

पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्रिटेन में स्काई न्यूज में बतौर प्रोड्यूसर अपने करिअर की शुरुआत की थी। रोशनी अब HCL की हिस्सेदारी मिलने के बाद कंपनी की कमान संभालेगी।

संपत्ति के मामले में सावित्री जिंदल को छोड़ा पीछे

शिव नाडार द्वारा HCL कंपनी की आधी से अधिक हिस्सेदारी रोशनी नाडार के नाम करने के बाद संपत्ति के मामले में इन्होंने सावित्री जिंदल को पिछे छोड़ते हुए देश की सबसे अमीर महिला के उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सावित्री जिंदल के पास वर्तमान में 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।

वहीं रोशनी नाडार की संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रुपए हो गई है। सावित्री जिंदल संपत्ति के मामले में महिलाओं में दूसरे और ऑल ओवर पांचवें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 7.7 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ प्रथम और गौतम अडाणी तकरीबन 6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश में दूसरे स्थान पर हैं।

Back to top button