IND vs NZ Final: भारत ने जीता 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा, 12 साल बाद फिर जीती ट्रॉफी,रतलाम में मना जोरदार जश्न:देखिये वीडियो

रतलाम,09 मार्च (इ खबरटुडे)। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों से 25 साल पुराना हिसाब बराबर किया।
भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत की शानदार जीत का रतलाम के दो बत्ती चौराहे पर जमकर जश्न मनाया गया।
जानकारी के अनुसार दो बत्ती चौराहे पर शाम 04 बजे जुबिन जैन द्वारा बड़ी एलईडी स्र्क्रीन लगाई गई थी ,जहा सेखडो लोगो ने पूरा मैच देखा। वही भारत की और से लगाये गये चौको छक्को पर जमकर आतिशबाजी की गई।
फाइनल में पहले खेलने के बाद न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल 34 रनों पर नाबाद लौटे।
वही जीत के अवसर पर रतलाम के भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ,प्रवीण सोनी ,विप्लव जैन समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।