MP में बेरोजगार युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, जल्द 8500 पदों होगी बंपर भर्ती, शासन ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

MP Goverment Job : मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की मेहनत जल्द रंग लाने वाली है। पुलिस विभाग द्वारा 8500 पदों पर भर्ती ( MP Police Bharti) की जाएगी। इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान कांस्टेबल के 7500 पदों, सब-इंस्पेक्टर के 500 पदों और कार्यालय कर्मचारियों के 500 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। डीजीपी (DGP) ने एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।
कैलाश मकवाना ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि डीजीपी कैलाश मकवाना ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि हमारे प्रस्ताव पर सरकार स्वीकृति प्रदान करने के लिए तत्पर है…8,500 पदों पर भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा।
गृह विभाग ने सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए नियमों में संशोधन किया है। इन नियमों में सब इंस्पेक्टर रेडियो और फोटो फिंगरप्रिंट के पदों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही 38 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा दे सकते हैं। इससे पहले, आयु सीमा 36 वर्ष तय की गई थी।
परीक्षा एमपीपीएससी के समान होगी। एम. पी. पी. एस. सी. की तरह, प्रारंभिक परीक्षा केवल दो घंटे की होगी। इसमें 100 प्रश्न होंगे। यह पेपर भी 100 अंकों का होगा।
इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन ( negative marking ) नहीं होगा। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा होगी। दो पेपर होंगे। दोनों प्रश्न पत्र 150-150 अंकों के होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग ( negative marking ) होगी।