MP में कर्मचारियों और अधिकारियों को होली से पहले मौज, लगातार 3 दिनों की मिलेगी छुट्टियां, नए आदेश जारी

MP Holiday News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारीयों के लिए होली से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की मार्च 2025 वैसे तो कर्मचारियों के हिसाब से काफी अच्छा है । इस महीने में छुट्टियों की भरमार है। राज्य सरकार ने इस महीने कई सार्वजनिक अवकाश घोषित किये है।
मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों के साथ-साथ बैंकों में भी मार्च 2025 में बम्फर छुट्टियां है। ऐसे में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी होली जैसे त्योहारों का आनंद लेने के साथ-साथ टहलने बाहर जाकर अपनी छुट्टियों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह जगह बेस्ट है।
लगातार मिलेगी तीन छुट्टियां
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों मार्च में एक बार लगातार तीन दिन छुट्टियां मिलने वाली है। खास बात यह है कि होली जैसे महापर्व के समय यह मौका आ रहा है। 14 मार्च 2025 को होली (Holi 2025) का अवकाश है जोकि शुक्रवार को है।
इसके दूसरे दिन यानि 15 मार्च को शनिवार का अवकाश है और 16 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। आप इन लगातार छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बना सकते हैं। उज्जैन में भी छुट्टी के नए आदेश ने कर्मचारियों, अधिकारियों को खुश कर दिया है।
ऐसे में त्योहारों से भरे मार्च का आनंद थोड़ा और बढ़ जाएगा। राज्य में बैंक 9,16,23 और 30 मार्च को बंद रहेंगे। इसके अलावा, बैंक कर्मचारियों को दूसरे और चौथे शनिवार को क्रमशः 8 और 22 तारीख को छुट्टी मिलेगी। 14 मार्च को होली की छुट्टी है। 31 मार्च को ईद-उल-फितर पर कुछ बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।