mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

corona cases /देश में कोरोना के 68,362 नए मरीज मिले और 1.13 लाख ठीक हुए, अब सिर्फ 9.72 लाख एक्टिव केस

नई दिल्ली,14 जून(इ खबरटुडे)।देश में कोरोना के केस में कमी का सिलसिला जारी है। रविवार को देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई।

बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई। अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई।

इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,380
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

Back to top button