October 14, 2024

corona report/24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज,2812 लोगों ने गंवाई जान , 2,19,272 स्वस्थ्य भी हुए

नई दिल्ली ,26 अप्रैल (इ खबरटुडे)। देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 2812 लोगों ने जान गंवाई है। 2,19,272 स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना महामारी के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है।

इनमें से 1,43,04,382 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है। देशभर में अभी 28,13,658 एक्टिव केस हैं। कांग्रेस से खबर है कि कोरोना संक्रमण के कारण शशि थरूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुश्किल वक्त में भारत को मिला दुनिया का साथ, तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा
भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां के हालात देख बाकी देश भी सहम गए हैं। अमरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी मुश्किल वक्त में भारत का समर्थन किया है।

भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को प्रज्जवलित किया गया। साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश दिया गया।

You may have missed