June 27, 2024

Finale List : पार्षद के 48 पदों के लिए 156 प्रत्याशी मैदान में,64 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए,देखिए प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

रतलाम,22 जून (इ खबरटुडे)। नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन नगर निगम पार्षद पद के कुल 64 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए है। इसके बाद 48 पदों के लिए कुल 156 प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा के एक प्रत्याशी को निर्विरोध चुन लिया गया है। दूसरी तरफ महापौर पद के लिए अब कुल सात प्रत्याशी मैदान में रह गए है।

नाम वापसी के बाद आकंडों को व्यवस्थित करने का काम देर रात तक जारी था। प्रत्याशियों की सही संख्या जानने के लिए नेता और मीडीयाकर्मी देर रात तक प्रयासरत रहे। प्रशासनिक अमला काफी देर बाद सूचियों को अंतिम रुप दे पाया। सर्वाधिक प्रत्याशी वार्ड क्र. 24 में है। इस वार्ड में कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। जबकि वार्ड क्र.30 में केवल एक ही प्रत्याशी का फार्म रहने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया है।

प्रत्याशियों की सूची देखने के लिये नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे-

महापौर एवं वार्ड 1 से 12 के प्रत्याशी

वार्ड क्र.13 से 24 के प्रत्याशी

वार्ड क्र.25 से 36 के प्रत्याशी

वार्ड क्र.37 से 49 के प्रत्याशी

You may have missed