May 21, 2024

हर्ष उल्लास से मनाया गया राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस

मुख्यंमत्री श्री चौहान ने 82 अधिकारी को प्रदान किये राष्ट्रपति पदक

भोपाल,15 अगस्त (इ खबरटुडे)। स्वतंत्रता दिवस समारोह आज हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोती लाल नेहरु स्टेडियम में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह और परेड कमाण्डर सी.एस.पी. जबलपुर विवेक सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
पुलिस बेण्ड द्वारा राष्ट्र-गान की धुन बजाई गई और जवानों ने हर्ष फायर किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने पुलिस के 9 अधिकारी/कर्मचारियों को वीरता, 8 अधिकारी को विशिष्ट सेवा और 33 अधिकारी/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किया। होमगार्ड के 7 अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिये होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक, 14 अधिकारी/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से विभूषित किया। इसी प्रकार जेल विभाग के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये सुधारात्मक सेवा पदक और एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक से विभूषित किया। एक अधिकारी को रायफल भी भेंट की। उन्होंने दो नागरिक को जीवन रक्षा पदक, एक नागरिक को उत्तम जीवन रक्षा पदक और एक बहादुर महिला को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति पदक से विभूषित किये गये अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची निम्नानुसार है।

वीरता पदक

1. श्री गाजीराम मीणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एडी जोन, केम्प पुलिस मुख्यालय

2. श्री के.पी. खरे, पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज

3. श्री राजाबाबू सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक, आईटीबीपी, नई दिल्ली

4. श्री उमेश जोगा, पुलिस महानिरीक्षक, चम्बल रेंज, ग्वालियर

5. श्री अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक, देवास

6. श्री हरीसिंह यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक, सेवानिवृत्त, ग्वालियर

7. श्री उदय चंद्र तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक, सीधी

8. श्री दुर्ग विजय सिंह भदौरिया, उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

9. श्री बाल गोपाल तिवारी, प्रधान आरक्षक, 9वीं वाहिनी, वि.स.बल, रीवा

वर्ष-2014 जीवन रक्षा पदक

1. श्री अनूप सिंह ठाकुर, जबलपुर उत्तम जीवन रक्षा पदक

2. श्री अब्दुल हनीफ, इंदिरा नगर, भोपाल जीवन रक्षा पदक

3. मास्टर सौरभ चंदेल, छिन्दवाड़ा जीवन रक्षा पदक

विशिष्ट सेवा पदक

1. श्री कंचन लाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय

2. श्री शैलेष सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ओ.एस.डी., आर.बी.आई. मुख्यालय, मुंबई

3. श्री माधव प्रसाद द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ एवं प्राईवेट सिक्युरिटी एजेन्सी, भोपाल

4. श्री अन्वेष मंगलम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, भोपाल

5. श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डिजास्टर मैनेजमेंट एवं होमगार्ड, भोपाल

6. श्री कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रबंध, पुलिस मुख्यालय

7. श्री जवाहर लाल पटले, उप पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय

8. श्रीमती मेनका गुरूंग, सहायक सेनानीं, 7वीं वाहिनी, वि.स.बल, भोपाल

सराहनीय सेवा पदक

1. श्री रूप सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल विरोधी अभियान, पुलिस मुख्यालय

2. श्री इंदु प्रकाश अरजरिया, पुलिस अधीक्षक, जिला पन्ना

3. श्री अनिल महेश्वरी, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय

4. श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक, जिला धार

5. श्री अंशुमान सिंह, पुलिस अधीक्षक, दक्षिण, भोपाल

6. श्री मिथलेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा

7. श्री भारत सिंह यादव, सहायक सेनानी, 7वीं वाहिनी विशेष सस्त्र बल, भोपाल

8. श्री राजेन्द्र वर्मा, डीएसपी, क्यु.डी. पुलिस मुख्यालय

9. श्री जसवंत सिंह मलिक, कंपनी कमाण्डर, आरएपीटीसी, इंदौर

10. श्री महेश कुमार खरे, निरीक्षक, (एम) पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, जे.एन.पी.ए., सागर

11. श्री शम्शुद्दीन, निरीक्षक, (एम)/स्टेनो, जिला राजगढ़

12. श्री विनोद अष्टपुत्रे, सेवानिवृत्त निरीक्षक, (एम)

13. श्री अवध कुमार व्यास, निरीक्षक(एम), सेवानिवृत्त

14. श्री मीरा ठाकुर, सूबेदार(एम), ई.ओ.डब्लू., इंदौर

15. श्रीमती अमृता पंडित, सेवानिवृत्त सूबेदार(एम)

16. श्री मिथिला प्रसाद त्रिपाठी, सूबेदार(एम), पीटीएस, रीवा

17. श्री अशोक कुमार रघुवंशी, उप निरीक्षक, जिला देवास

18. श्री जमील खान, उप निरीक्षक, एमटी, 18वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, शिवपुरी

19. श्री रामनरेश त्रिपाठी, कंपनी कमाण्डर, एसबी प्रशिक्षण स्कूल, भोपाल

20. श्री रॉबर्ट एन्थोनी, सउनि, पीटीएस, एम.टी., भोपाल

21. श्री संतोष कुमार शुक्ला, सेक्शन कमाण्डर, 29वीं वाहिनी विसबल दतिया

22. श्री टेक सिंह, प्रधान आरक्षक, दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर

23. श्री रोहितास शर्मा, प्रधान आरक्षक, दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर

24. श्री इकबाल खान, प्रधान आरक्षक (एस.पी.ई.) ग्वालियर

25. श्री हिम बहादुर सेवानिवृत्त, प्रधान आरक्षक

26. श्री शिवकुमार शर्मा सेवानिवृत्त, प्रधान आरक्षक

27. श्री इंद्र कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक, आरएपीटीसी, इंदौर

28. श्री चतुर्भुज बुनकर, प्रधान आरक्षक, जिला दमोह

29. श्री पूरन लाल गूजर, प्रधान आरक्षक, 29वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल दतिया

30. श्रीमती मधु सक्सेना, प्रधान आरक्षक, जिला भिण्ड

31. श्री बृज किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर

32. श्री सुरेश सिंह चौहान सेवानिवृत्त, प्रधान आरक्षक

33. श्री बाबूलाल कावले, आरक्षक, रेडियो भोपाल

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक :-

1. श्री सैयद जावेद, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड, जिला इंदौर

2. श्री आर.के. घूण़े निरीक्षक (एम) सेवानिवृत्त

3. श्री ए.के. मयंक, सूबेदार (एम), मुख्यालय जबलपुर

4. श्री आर.के. दुबे, सूबेदार(एम) सेवानिवृत्त

5. श्री शिव नारायण परमार, व्ही.पी.सी. होमगार्ड, जिला इंदौर

6. श्री शरीफ साह मोमिन, हवलदार होमगार्ड, जिला छिंदवाड़ा

7. श्री तिलकेश्वर प्रसाद परोहा, स्वयंसेवी सैनिक जिला जबलपुर

सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक

1. श्री के.के. नारोलिया, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट, होमगार्ड दतिया वर्तमान पन्ना

2. श्री कुँवर रंजीत बहादुर सिंह, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट धार

3. श्री कमलेश कुमार कोरी, सहा0 अधीक्षक होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर

4 श्री आर.के. पथरोल, जे.एस.ओ. होमगार्ड, मुख्यालय, जबलपुर

5. श्री रतन योगेश्वर, प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड जिला बड़वानी

6. श्री विनोद शाह, हवलदार वाहन चालक सेवानिवृत्त

7. श्री कृष्ण सिंह पवार, व्ही.पी.सी. होमगार्ड, जिला इंदौर

8. श्री विसराम चौधरी, कं. क्वाटर मास्टर होमगार्ड, जिला बालाघाट

9. डॉ. डी.व्ही. विनय, डिवीजनल वार्डन, सिविल डिफेन्स, भोपाल

10. श्री विजय कुमार कोष्टी, व्ही.पी.सी. होमगार्ड, सागर

11. श्री कौशल प्रसाद द्विवेदी, व्ही.पी.सी. होमगार्ड, सीधी

12. श्री अम्बाराम नागर, स्वयं सेवी हवलदार होमगार्ड, उज्जैन

13. श्री भगवान दास अहिरवार, स्वयं सेवी नायक, होमगार्ड, दतिया

14. श्री रूपसिंह ठाकुर, डिवीजनल वार्डन, होमगार्ड, जबलपुर

जेल विभाग का राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

1. श्री विजय सिंह मौर्य उप जेल अधीक्षक, जिला जेल मुरैना

जेल विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक

1. श्री रमेश चंद्र आर्य, अधीक्षक जिला जेल, अलीराजपुर

2. श्री लक्ष्मण कुमार सिंह भदौरिया, उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल, भोपाल

3. श्री भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल, खण्डवा

4. श्री भीकमचंद साहू सेवानिवृत्त सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल बरेली

5. श्री रघुवीर सिंह सिकरवार, सेवानिवृत्त, मुख्य प्रहरी, जिला जेल धार

6. श्री बालमुकुंद लबाना, प्रहरी जिला जेल, नीमच

7. श्री लाखाराम कुशवाह प्रहरी उप जेल, सबलगढ़

8. श्री सईद खान, प्रहरी उप जेल, सबलगढ़

9. श्री राजेन्द्र पाटिल, प्रहरी जिला जेल, इंदौर

रायफल प्राप्तकर्ता

1. श्री सी.पी. द्विवेदी, तत्कालीन थाना प्रभारी बागसेवनिया-सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय

महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार

1. श्रीमती सुचिता सातपुते

श्री चौहान ने स्वतंत्रता दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एस.एस.बी. और पुलिस बेण्ड को प्रथम पुरस्कार स्वरूप शील्ड एवं प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये। परेड में अच्छा प्रर्दशन करने पर हॉक फोर्स और एन.सी.सी. एयर विंग को द्वितीय तथा एस.टी.एफ. और शौर्य बल की टुकड़ियों को तृतीय स्थान पाने पर प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये। स्वतंत्रता दिवस परेड में एस.एस.बी. एस.टी.एफ. हॉक फोर्स, एस.ए.एफ. महिला बल, जिला पुलिस बल, शासकीय रेल पुलिस, होमगार्ड, जेल, एन.सी.सी, आर्मी, नेवल और एयर विंग, एन.सी.सी. आर्मी गर्ल्स, स्काउट गाइड शौर्या दल की टुकड़ियों के साथ पुलिस बेण्ड और अश्वारोही दल ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। परेड का नेतृत्व सी.एस.पी. जबलपुर विवेक सिंह ने किया। परेड के टू.आई.सी. डीएसपी श्योपुरकलां सुजीत सिंह भदौरिया थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds