April 30, 2024

उज्जैन और मुरैना में महापौर के पद पर बीजेपी के प्रत्याशी विजयी

2 नगर पालिका और 4 नगर परिषद में बीजेपी तथा एकनगर परिषद में कांग्रेस की जीत

भोपाल 16 अगस्त(इ खबरटुडे)। नगर पालिक निगम उज्जैन और मुरैना में महापौर के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष के पद पर नगर पालिका परिषद् में 2 पर भारतीय जनता पार्टी और एक पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी घोषित किये गए हैं। नगर परिषद में 4 पर भारतीय जनता पार्टी तथा एक पर निर्दलीय प्रत्याशी को अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। इस तरह से कुल 10 नगरीय निकाय में 8 पर भारतीय जनता पार्टी, एक पर इंडियन नेशनल कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी महापौर/अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। मतदान 12 अगस्त को हुआ था।

नगर पालिक निगम उज्जैन –  विजेता – मीना विजय जोनवाल भाजपा (134976)    निकटतम – डॉ. कविता गोमे कांग्रेस (111051)
नगर पालिक निगम मुरैना-    विजेता – अशोक अर्गल भाजपा (52358)     निकटतम – राजेन्द्र प्रसाद सोलंकी कांग्रेस  40332
नगर पालिका परिषद विदिशा   विजेता – मुकेश टण्डन भाजपा  41932   निकटतम – महेन्द्र यादव कांग्रेस 33433
नगर पालिका परिषद सारंगपुर    विजेता – रूपल प्रमोद कुमार कांग्रेस 12235   निकटतम – कृष्णा देवी पुष्पद भाजपा 10258
नगर पालिका परिषद हरदा विजेता – श्रीमती साधना जैन भाजपा 18815 निकटतम – श्रीमती उषा गोयल कांग्रेस 10270
नगर परिषद कोटर-       विजेता – शांति देवी शर्मा भाजपा 1455 निकटतम – श्रीमती अंजु राजेन्द्र कुमार निर्दलीय 1391
नगर परिषद चाकघाट विजेता – मीनाक्षी केसरवानी भाजपा 2391,निकटतम – वंदना केसरवानी कांग्रेस 1619
नगर परिषद भैंसदेही-विजेता – अनिल सिंह ठाकुर भाजपा 4017,निकटतम – प्रमिला सतीश धाड़से कांग्रेस 2799
नगर परिषद सुवासरा-विजेता – मगनलाल भाजपा 3648,निकटतम – संदीप वर्मा कांग्रेस 3522
नगर परिषद धुवारा- विजेता – अरूण कुमारी बुन्देला निर्दलीय 4635,निकटतम – गुड्डी भाजपा 1546

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds