mainइंदौरब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल से निकाले जाने पर छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

इंदौर ,23 दिसम्बर(इ खबरटुडे)। स्कूल से निकाले जाने पर एक छात्र इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम आर्यन (14) निवासी विजयनगर है। दरअसल 2 महीने पहले स्कूल के बच्चों ने अपने ही प्रिंसिपल का मजाक उड़ाया था, जिसके कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। बताया जाता है कि इसी के बाद से वह परेशान रहने लगा था और शुक्रवार को उसने परिवार वालों की निगाहों से बचकर फांसी लगा ली।

आर्यन के पिता दुर्गेश सिंह के अनुसार वह भारती संस्कृति विद्यापीठ में 9वीं का छात्र था। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। करीब दो महीने पहले कुछ बच्चे मस्ती कर रहे थे। इस दौरान टीचर को यह लगा कि आर्यन ने उनका मजाक उड़ाया है। इसके बाद यह बात प्रिंसिपल तक पहुंची तो उन्होंने उसे लात मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।

Back to top button