June 29, 2024

शस्त्र लायसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगने पर लायसेंस बाबू निलम्बित

रतलाम,13 फरवरी (इ खबरटुडे)। नया शस्त्र  लायसेंस बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाले एक भ्रष्ट कर्मचारी को आज कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। निलम्बित बाबू को ताल तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है।
अधिकारिक जानकारी केअनुसार ग्राम उच्चवानिया पाडा रतलाम तहसील निवासी विश्वप्रताप सिंह ने कलेक्टर बी चन्द्रशेखर को शिकायत कर बताया था कि लायसेंस शाखा में पदस्थ बाबू प्रकाश पलासिया  नया शस्त्र  लायसेंस बनवाने के लिए दस हजार रु. की रिश्वत मांग रहा है। उक्त कर्मचारी ने आवेदक को कार्यालय के कई चक्कर कटवाए। वह आवेदक को कभी फाईल नहीं मिलने के नाम पर और कभी किसी अन्य कारण से चक्कर लगवाता रहा,लेकिन उसने आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं की।
कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने आज उक्त भ्रष्ट कर्मचारी को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए। निलम्बन अवधि में उसे ताल के तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है।

You may have missed