July 5, 2024

रुझानों में 21 से 12 सीटों पर लौटी भाजपा, 58 पर आप आगे

नई दिल्ली 11 फरवरी (इ खबर टुडे)। निर्वाचन आयोग  केताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 57 और भाजपा 13 सीटों पर आगे है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भी आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं।

शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे

सीएए के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान कांटे की टक्कर के बाद लगभग पांच हजार मतों से आगे हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्म सिंह दूसरे स्थान पर हैं। अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

इस्तीफे की पेशकश करेंगे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। केजरीवाल केवल विज्ञापनों की वजह से जीते। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस का दिल्ली में खाता नहीं खुल सका है।

You may have missed