February 1, 2025

रतलाम :शहर में पूर्व पार्षद का पड़ौसी आया कोरोना पॉजिटिव ,कुल 4 पॉजिटिव मिले

medical collage

रतलाम,07 जुलाई (इ खबरटुडे)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढती जा रही है। मंगलवार दोपहर रतलाम मेडिकल कॉलेज से तीन मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे ही थे और देर शाम चार और कोरोना मरीज सामने आ गए।

आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार शहर में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये है। चारो फीवर क्लिनिक सर्वे के दौरान सामने आये है। पॉजिटिव आये मरीजों में एक पूर्व पार्षद का पड़ोसी है। चारो पॉजिटिव मरीजों में 1 पटेल कॉलोनी , 1 टाटा नगर ,1 लोहार रोड क्षेत्र ,इसके अलावा जीएमसी लैब से एक पॉजिटिव काटजू मार्ग जावरा से है।

चारो की पुष्टि होने के बाद प्रशासन चारो से जुड़े लोगो की सूची तैयार करने में जुट गया है। वही चारो पॉजिटिव मरीजों के निवास क्षेत्र कन्टेनमेंट किये जा रहे है।

You may have missed