रतलाम

रतलाम महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से भेंट की

रतलाम 5 नवम्बर (खबरटुडे)। नगर निगम चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत में विजयी महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, शहर विधायक चेतन्य काश्यप,  के साथ भोपाल पहंुचकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी से सौजन्य भेंट की।

डॉ. यार्दे को सभी ने बधाई देते हुए रतलाम नगर को स्मार्ट सिटी और आदर्श नगर निगम बनाने में हरसंभव सहयोग एवं विकास कार्यों में धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का शहर विधायक एवं प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन्य काश्यप, नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं उज्जैन विधायक डॉ. मोहन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौटाला, चुनाव संचालक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वमोहन लोढा, बद्रीलाल परिहार, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उदय यार्दे, शैलेन्द्र मानावत आदि ने पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खुद उपस्थित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेताओं एवं नवनिर्वाचित महापौर डॉ. सुनीता यार्दे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Back to top button