mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

रतलाम :जिले दूसरे दिन भी कोरोना हुआ कण्ट्रोल ,आज भी केवल 5 पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,27 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में लम्बे समय के बाद अब कोरोना कण्ट्रोल में आ रहा है। बीते दो दिनों के अंतराल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में कमी देखी जा रही है। जहां पूर्व में रतलाम जिले में रोजाना एक दर्जन से अधिक मरीज आ रहे थे। वही अब आधे दर्जन के आसपास मरीज सामने आ रहे है। मंगलवार को जिले के अलग -अलग क्षेत्रों से केवल 5 पॉजिटिव मरीज ही समाने आये है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम की नजरबाग बैंक कॉलोनी के 60 वर्षीय पुरुष ,ईश्वर नगर की 50 वर्षीय महिला, जैन कॉलोनी के 63 वर्षीय पुरुष ,राजबाग कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला ,ग्राम उमरन की 20 वर्षीय युवती के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज केवल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

Back to top button