February 1, 2025

रतलाम सहित प्रदेश के आठ जिलों में 10 डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, कोल्ड डे घोषित

winter in school time

अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी

रतलाम/भोपाल,16 दिसंबर (इ खबरटुडे)। राजधानी सहित प्रदेश में कंपकपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दतिया 8.4, धार 8.4, गुना 9.6, रायसेन 9.1, रतलाम 8.8, शाजापुर 8.8, श्योपुर 9.0 व उज्जैन 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बता दें कि रात का पारा जब 10 डिग्री से कम हो जाता है, वहीं तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उसे कोल्ड डे माना जाता है। इधर, नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन घोषित किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई जिलों में अधिकतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। इधर, भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालत बन गए हैं। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं, उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से यह स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सभी संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी। 18 दिसंबर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 21 दिसंबर तक गुजर जाएगा।

यहां शीतलहर की संभावना
आगामी 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, दतिया, धार, भोपाल, ग्वालियर, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन और रायसेन जिले में शीतलहर की संभावना है।

You may have missed