September 29, 2024

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, 5 जवान शहीद, 1 घायल

बीजापुर,27 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। चुनावी माहौल के बीच दहशत फैलाने के इरादे के माओवादियों ने CRPF की एक टुकड़ी पर बड़ा हमला किया। नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर वारदात की जिसमें 5जवान शहीद हो गए। जबकि 1 जवान गंभीर रुप से घायल हैं। सुरक्षाबलों की ये टुकड़ी रोड ओपनिंग के लिए निकली थी।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पास बासागुड़ा तररेम मार्ग पर नक्सलियों ने बम धमाका कर सुरक्षाबलों पर हमला किया। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों में फायरिंग भी हुई। डीआईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 1 गंभीर रुप से घायल हुए हैं। ये सभी जवान CRPF की 168 बटालियन के थे और एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे।

बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मुरदंडा गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों पर हमला किया। ASP दिव्यांग पटेल ने बताया कि हमले में पहले 4 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे, जबकि 2 जवान गंभीर रुप से घायल हुए। बाद में इनमें से एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले चरण के पूर्व ये बड़ा नक्सली हमला है।

शहीद हुए जवानों के नाम ASI मीर मैतूर रहमान (पश्चिम बंगाल), हैड कांस्टेबल ड्राइवर बीएम बेहरा (ओड़िशा), कांस्टेबल सीएच प्रवीण (आंध्र) और कांस्टेबल जी. श्रीनु कुमार (आंध्र) हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से पहले बीजापुर और फिर रायपुर ले जाया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds