May 3, 2024

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की मध्यप्रदेश द्वारा विश्व हाथ-धुलाई कीर्तिमान की सराहना

भोपाल 26 अक्टूबर (इ खबरटुडे)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक बनाने के लिये विगत 15 अक्टूबर को हुए विश्व हाथ-धुलाई कार्यक्रम में विश्व कीर्तिमान बनाये जाने की तारीफ की है। श्री मोदी आज मुम्बई में सर एच.एन. रिलायंस फाउण्डेशन अस्पताल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीमारियों को रोकने में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका प्रतिपादित करते समय मध्यप्रदेश के इस कीर्तिमान का सराहना के साथ उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है कि विश्व हाथ धुलाई दिवस पर मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों ने नया विश्व कीर्तिमान रचा है। पहले विश्व रिकार्ड अर्जेन्टीना, पेरू और मेक्सिको के नाम था। इन तीन देश में गत 14 अक्टूबर 2011 को अलग-अलग स्थान पर एक साथ 7,40,870 लोगों ने हाथ धोकर गिनीज बुक में कीर्तिमान स्थापित किया था। मध्यप्रदेश एक मात्र राज्य है जिसने इन तीन देश द्वारा बनाये गये विश्व कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया। विश्व हाथ-धुलाई दिवस पर प्रदेश के 13 लाख 46 हजार 45 बच्चों ने एकसाथ हाथ-धुलाई अभियान में भागीदारी की।

विश्व हाथ-धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की 19 हजार 735 शालाओं में वृहद हाथ-धुलाई कार्यक्रम में एक साथ भागीदारी कर नया विश्व कीर्तिमान रचा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्टेशन क्षेत्र, भोपाल के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह राज्य स्तरीय हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश की सभी 1 लाख 14 हजार शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला और 80 हजार से अधिक आँगनवाड़ी में साबुन से हाथ धुलाई का कार्यक्रम हुआ।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds