October 15, 2024

प्रदेश कांग्रेस सचिव और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समेत कई सिंधिया समर्थक भी छोडेंगे कांग्रेस

रतलाम,10 मार्च (इ खबरटुडे)। प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडने की खबर मिलते ही जिले के सिंधिया समर्थक नेताओं ने भी कांग्रेस छोडने की तैयारी कर ली है। इनमें प्रदेश कांग्रेस सचिव और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समेत कई नेता शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व पार्षद निमिष व्यास,जावरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड चुके प्रदेश कांग्रेस सचिव केके सिंह जिला कांग्रेस के कार्यवाहक सचिव धरमचंद चपडोद समेत कई सिंधिया समर्थक नेताओं ने कांग्रेस छोडने की घोषणा कर दी है। पूर्व पार्षद निमिष व्यास ने बताया वे अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ है। उन्होंने कांग्रेस छोड दी है,तो उनके समर्थक भी कांग्रेस छोडेंगे। जावरा के कांग्रेस नेता कीर्तिशरण सिंह ने बताया कि उनकी निष्ठा श्री सिंधिया के साथ है और सदैव रहेगी। कीर्तिशरण सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सचिव केके सिंह और जिलाध्यक्ष धरमचंद चपडौद भी कांग्रेस छोड रहे हैैं। अगर श्री सिंधिया भाजपा में प्रवेश करेंगे तो उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता ले लेंगे।

You may have missed