mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाना प्राथमिकता – नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने कहा

रतलाम,2सितम्बर(इ खबरटुडे)।  विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने जिले में संगठन की कमान युवा हाथों में दे दी है। कांग्रेस ने रतलाम में जिलाध्यक्ष रहे प्रभु राठौर की जगह अब राजेश भरावा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, भरावा किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं।
भरावा को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा रविवार को रतलाम सर्किट हाउस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य धीरुभाई पटेल ने पत्रकारवार्ता में की। भरावा नामली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे है। पटेल ने दिनेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रहे है।

नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाएंगे
सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश भरावा ने कहा कि नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि सभी मिल जुलकर जिले में कांग्रेस को जिताएं। आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के प्रश्न पर भरावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट देंगे उसे पुरी ताकत से जिताने का प्रयास किया जाएगा।

Back to top button