September 28, 2024

जिले में अब तक करीब दो इंच वर्षा

रतलाम 6 जुलाई (इ खबरटुडे)। जिले में बीते 24 घंटें में 12.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज हुई। इस दौरान आलोट में 34.6 मि.मी., पिपलौदा में 8 मि.मी.,बाजना में 7 मि.मी.,रतलाम में 24.2 मि.मी.तथा सैलाना विकासखंड में 4 मि.मी.वर्षा हुई। जिले में अब तक करीब दो इंच ( 48.6 मि.मी.) औसत वर्षा हो चुकी है,जो गत वर्ष के मुकाबले ढाई इंच (61.2 मि.मी.)कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में साढे चार इंच (109.8 मि.मी.)वर्षा हुई थी।

अधीक्षक भू अभिलेख रतलाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित वर्षामापक केन्द्रों में चालू मानसून सत्र में एक जून से 6 जुलाई 2012 की प्रात: 8 बजे तक आलोट विकासखण्ड में 46.4 मि.मी.,जावरा में 84.7मि.मी.,पिपलौदा में 49 मि.मी., बाजना में 20 मि.मी.,रतलाम में 52.1 मि.मी. तथा सैलाना में 39.9 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गतवर्ष उक्तावधि में आलोट विकासखण्ड में 83.4 मि.मी.,जावरा में 80 मि.मी.,पिपलौदा में 130 मि.मी.,बाजना में 106मि.मी.,रतलाम में 141.6 मि.मी. तथा सैलाना विकासखण्ड में 118 मि.मी. वर्षा हुई थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds