May 10, 2024

घोष की धुन पर कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का पथ संचलन निकला,जगह-जगह स्वागत

रतलाम,5 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। विजयादशमी  के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गणवेशधारी स्वयंसेवकों का विशाल पथ संचलन निकालाय गया। पथ संचलन शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से गुजरा। रास्ते में जगह जगह संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
संघ का पथसंचलन इस वर्ष कालेज मैदान से प्रारंभ हुआ था। सुबह आठ बजे बडी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक कालेज मैदान पर पंहुच गए थे। कालेज मैदान से स्वयंसेवकों के पंक्तिबध्द समूह घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढे।

यहां से गुजरा संचलन

पथ संचलन कालेज मैदान से प्रारंभ होकर घण्टाघर पंहुचा। घण्टाघर पर क्षेत्र के नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। घण्टाघर से पथ संचनलन सूरज पौर,थावरिया बाजार,कन्याशाला,खैरादी वास होते हुए चौमुखीपुल पंहुचा। चैमुखीपुल से नौलाइपुरा,से बजाजखाना,लोहाररोड,रानी जी का मन्दिर होते हुए यह संचलन शहर सराय पंहुचा। शहर सराय से लोकेन्द्र टाकीज तिराहे होकर संचलन पुन: कालेज मैदान पर पंहुचकर संपन्न हुआ।
संचलन में सबसे आगे पूर्ण गणवेशधारी युवा  स्वयंसेवकों के दो पथक चल रहे थे। उनके पीछे दण्डधारी रक्षक स्वयंसेवकों के बीच भगवा ध्वज चल रहा था। इस बार के संचलन में घोष के दो पथक शामिल किए गए थे। संचलन में युवा स्वयंसेवकों के साथ ही बडी संख्या में नन्हे स्वयंसेवक भी चल रहे थे।

जगह जगह स्वागत

संघ के पथसंचलन का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन प्रारंभ होने के स्थान से ही स्वागत और पुष्पवर्षा का क्रम प्रारंभ हुआ तो अंतिम स्थान तक जारी रहा। सूरजपौर पर मुस्लिम बंधुओं ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया,वहीं थावरिया बाजार में क्षेत्रीय रहवासियों और पार्षद सरिता  लोढा ने स्वागत किया। चौमुखीपुल पर भाजपा नेता महेन्द्र कोठारी और रानी जी के मन्दिर पर महापौर शैलेन्द्र डागा ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी संचलन का स्वागत किया गया।

शस्त्र पूजन और बौध्दिक

प्रारंभ में कालेज मैदान पर संघ का विजयादशमी उत्सव व शस्त्र
पूजन का कार्यक्रम किया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों को संघ के विभाग कार्यवाह बलराज भट्ट ने सम्बोधित किया। श्री भट्ट ने कहा कि स्वयंसेवकों की सक्रियता से समाज में अनुकूल वातावरण बना है परन्तु इसके साथ ही चुनौतियां भी बढीं है। नई परिस्थितियोंमें यह आवश्यक है कि प्रत्येक स्वयंसेवक देश सेवा के कार्यो में और अधिक सक्रियता से जुट जाए।

कडी सुरक्षा

आरएसएस के पथ संचलन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कडे सुरक्षा इंतजाम किए थे। संचलन के पीछे पुलिस के वाहन और भारी संख्या पुलिस बल चल रहा था। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुनील झा,तहसीलदार वीरेन्द्र कटारे,सीएसपी संतोष भदौरिया,टीआई राजेश सिंह चौहान आदि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पूरे समय मौजूद थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds