May 6, 2024

किसानों के बैंक खाते में अब 4,220 करोड़

भोपाल ,22 अप्रैल,(इ खबरटुडे) प्रदेश में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी अभियान के आज से सिर्फ 30 दिन शेष रहेंगे। पिछले 36 दिनों से चल रही इस प्रक्रिया में कुल 30 लाख 74 हजार 273 मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लिया गया है। संबंधित किसानों के बैंक खाते में 4,220 करोड़ 85 लाख 86 हजार रुपये जमा करवाये जा चुके हैं। अब तक उपार्जित गेहूँ की 77.67 प्रतिशन मात्रा गोदामों में पहुँचा दी गई है।

सर्वाधिक 7.70 लाख मी.टन गेहूँ खरीदी नर्मदापुरम् संभाग में

इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा 7 लाख 70 हजार 182 मी.टन गेहूँ खरीदी नर्मदापुरम् संभाग में दर्ज हुई है। इसके बाद भोपाल संभाग में 7 लाख 9 हजार 60 मी.टन, उज्जैन 6 लाख 9 हजार 172 मी.टन, इंदौर 4 लाख 54 हजार 112 मी.टन, जबलपुर 1 लाख 71 हजार 440 मी.टन, सागर 1 लाख 45 हजार 434 मी.टन, ग्वालियर 1 लाख 39 हजार 403 मी.टन, चम्बल 66 हजार 340 मी.टन, रीवा 8,510 मी.टन और शहडोल संभाग में 624 मी.टन गेहूँ खरीदा गया है।

सबसे ज्यादा किसान उज्जैन संभाग के

सीजन में उज्जैन संभाग खरीदी को लेकर अब तीसरे नम्बर पर जरुर आ गया है, लेकिन सबसे ज्यादा 78 हजार 674 किसानों ने गेहूँ यहीं बेचा है। इसके बाद भोपाल 64 हजार 680, नर्मदापुरम् 60 हजार 847, इंदौर 58 हजार 707, सागर 29 हजार 432, जबलपुर 18 हजार 649, ग्वालियर 17 हजार 599, चम्बल 7,993, रीवा 1,608 और शहडोल संभाग में अब तक 149 किसानों ने इस बेचना का फायदा उठाया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds