May 4, 2024

उज्जैन जिले की नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण हुआ

उज्जैन 20 जून (इ खबरटुडे)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में म.प्र.नगर पालिका नियम-1994 के अन्तर्गत उज्जैन जिले की नगर पालिका खाचरौद के 21, नगर पालिका नागदा के 36, नगर पालिका बड़नगर के 18, नगर पालिका महिदपुर के 18, नगर परिषद तराना, माकड़ोन एवं उन्हेल के 15-15 वार्डों का आरक्षण आज कलेक्टर श्री बी.एम.शर्मा की उपस्थिति में बृहस्पति भवन में सम्पन्न हुआ।

वार्डों के आरक्षण के समय सम्बन्धित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। आरक्षण नियम-1994 के अनुसार प्रत्येक श्रेणी में से 50 प्रतिशत वार्ड अर्थात् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग और महिलाओं के लिये आरक्षित करने की कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने महिला वार्ड की संख्या आरक्षण नियम-3(5) अनुसार निर्धारित की, जो नियम 3(7) अनुसार सभी वर्गों को मिलाकर  50 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। वार्डों के आरक्षण के समय कलेक्टर के अलावा जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री मनोज कुमार पाठक, सम्बन्धित नगरीय निकायों के नगर पालिका अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर बी.एम.शर्मा ने नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण के दौरान आरक्षण नियम अनुसार अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित वार्ड अवरोही क्रम में वे वार्ड, जिनमें यथास्थिति अनुसूचित जाति की जनसंख्या सर्वाधिक सकेन्द्रित थी, इस मान से विभिन्न नगरीय निकायों के वार्डों में अनुसूचित जाति की आबादी का अवरोही क्रम रखते हुए वार्ड आरक्षित घोषित किये गये। इसी प्रकार कलेक्टर ने द्वितीय क्रम पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या में सर्वाधिक सकेन्द्रित होने पर अ.ज.जा. वर्ग के लिये वार्ड घोषित किये। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये भी वार्ड आरक्षित किये गये। आरक्षित वार्ड की प्रक्रिया लॉट डालकर स्वयं कलेक्टर, जनप्रतिनिधि के हाथों उठाकर प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनगणना-2011 के अनुसार नगर पालिका परिषद खाचरौद की जनगणना 34 हजार 191 है। इसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 3834 है, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1333 है। नगर पालिका परिषद नागदा की जनगणना एक लाख 39 है, इसमें अ.जा. की 20020 और अ.ज.जा. की 1562 जनसंख्या है। नगर पालिका परिषद बड़नगर की जनगणना 36438 है। इनमें से अ.जा. की 3419 और अ.ज.जा. की 1126 है। नगर पालिका परिषद महिदपुर की जनगणना की 34362 है, इनमें से अ.जा. की 3361 और अ.ज.जा. की 68 है। नगर परिषद तराना की जनगणना 24908 है, इनमें से अ.जा. की 5386 और अ.ज.जा. की 108 है। नगर परिषद माकड़ोन की जनगणना 11678 है, इनमें से अ.जा. की 3874 और अ.ज.जा. की 1046 है। इसी तरह नगर परिषद उन्हेल की जनगणना 14774 है, इनमें से अ.जा. की 1828 और अ.ज.जा. की 96 जनसंख्या है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds