May 18, 2024

21 जून को सबसे बड़ा दिन तथा रात्रि सबसे छोटी होगी

उज्जैन 20 जून(इ खबरटुडे)।  सूर्य 21 जून को उत्तरीय गोलर्ध्द में कर्क रेखा पर लम्वत् रहता है। कर्क रेखा की स्थिति 23 डिग्री 26 मिनिट उत्तरी अक्षांश पर है। उज्जैन कर्क रेखा के नजदीक स्थित है। आज 21 जून को दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट पर सूर्य लम्बवत् होने के कारण परछाई शून्य हो जायेगी। शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन में इस खगोलीय घटना को शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।

21 जून को उज्जैन में सूर्योदय प्रात: 5.42 पर तथा सूर्यास्त शाम 7.16 पर होगा। इस प्रकार दिन 13 घंटे 34 मिनिट का और रात्रि 10 घंटे 26 मिनिट की होगी। इसलिये सूर्य अपने अधिकतम उत्तरी बिन्दु कर्क रेखा पर होने के कारण सबसे बड़ा दिन रहेगा और आज की रात्रि सबसे छोटी होगी। 21 जून के बाद सूर्य की दक्षिण की ओर गति प्रारम्भ हो जायेगी। इसे दक्षिणायन का प्रारम्भ कहते हैं। आज के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे और 23 सितम्बर को दिन-रात बराबर होंगे। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक ने अवगत कराया कि वेधशाला में उक्त खगोलीय घटना को दिखाने की व्यवस्था दर्शकों के लिये की गई है। धूप होने पर आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट पर इसे प्रत्यक्ष वेधशाला में देख सकते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds