February 2, 2025

अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही शुरु,जेएमडी पैलेस पर चला प्रशासन का पंजा

jmd1

रतलाम,17 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। कमलनाथ सरकार द्वारा माफियाओं और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देशों के तारतम्य में अब जिला प्रशासन भी सक्रिय होता नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने आज अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही की शुरुआत सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस से की। प्रशासनिक अमले ने जेएमडी पैलेस पंहुचकर एमओएस के नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए शेड को तोड दिया।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जेएमडी पैलेस को बीती शाम ही एमओएस के उल्लंघन का नोटिस दिया गया था। आज एसडीएम लक्ष्मी गामड के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला दोपहर करीब डेढ बजे जेएमडी पैलेस पंहुचा। प्रशासनिक अमले के साथ दो जेसीबी मशीनें थी। जेएमडी पैलेस में खाली जमीन पर बनाए गए शेड को जेसीबी की मदद से तोड दिया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सीएसपी भी मौके पर मौजूद थे।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जेएमडी संचालकों ने जितने निर्माण की अनुमति थी,उससे कहीं अधिक निर्माण किया है। बिना अनुमति के किए गए सारे निर्माणों को तोडा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक कार्यवाही चालू थी।

You may have missed