रतलाम

हर्षोल्लास से होलिका दहन

आचार संहिता का असर,शोरगुल नदारद

रतलाम,16 मार्च(इ खबरटुडे)। शहर में डेढ सौ से अधिक स्थानों पर अलग अलग समयों पर होलिका दहन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। लोगों ने धार्मिक परंपरा और आस्था के अनुरुप  पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया। होली के पर्व पर चुनावी आचार संहिता का असर साफ दिखाई देता रहा। होलिका दहन स्थानों पर शोरगुल नदारद था।
शहर की विभिन्न कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन के कार्यक्रम संपन्न हुए। लोगों ने पंरपरा के मुताबिक होलिका की पूजा के बाद होलिका दहन किया। चुनावी आचार संहिता असर हर जगह साफ दिखाई दे रहा था। होलिका दहन के स्थानों पर बजाए जा रहे लाउड स्पीकर बेहद कम आवाज में बज रहे थे और शोरगुल नदारद था।holidah2
रंग और पिचकारी की दुकानों पर देर रात तक भीड उमड रही थी। लोगों ने भारी मात्रा में रंग खरीदे। बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध है। बच्चों में पिचकारियों को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

Back to top button