September 30, 2024

बिहार में आंधी-तूफान से 13 की मौत, उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

नई दिल्ली,29 मई (इ खबरटुडे)। उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि मानसून केरल पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानूसन अगले कुछ दिनों में मध्‍य भारत में प्रवेश कर जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने एक बुलेटिन में कहा कि मानसून केरल में अगले 24 घंटे में (मंगलवार सुबह) पहुंचेगा। हालात अनुकूल रहे तो मध्य प्रदेश में यह 12 से 15 जून के बीच आ सकता है। स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलवत के मुताबिक, सभी मौसम स्टेशनों पर लांग-वैव रेडिएशन सतत दो दिनों तक 140 डब्ल्यूएम-2 दर्ज किया गया है। इसके अलावा हवाओं का रुख भी बता रहा है कि मानसून केरल आ गया है।

उत्तर भारत में जारी है भीषण गर्मी
इधर, उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पंजाब के कपूरथला में लू की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय सतनाम सिंह सुंदरनगर का रहने वाला था। काम से घर लौटने के बाद वह अचेत हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बिहार में कहर बनकर बरसा प्री-मानसून, 12 की मौत
उधर, पटना में आंधी और ओले के साथ सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के बीच दीवार गिरने एवं वज्रपात से बिहार में 12 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग को अभी विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया है।
तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के चलते सासाराम, कटिहार, औरंगाबाद, नवादा जिले में दो-दो एवं गया जिले में चार लोगों की मौत हो गई। गांवों में आंधी से सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ गए। गया जिले के टिकारी में पॉल्ट्री फार्म की दीवार पलट जाने से एक हजार मुर्गियां दब गईं। राजगीर में मलमास मेला पर भी असर पड़ा है। बारिश में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह तार टूटने और फॉल्ट आने से बिजली भी गुल हो गई है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के दक्षिण-पूर्व के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds