September 23, 2024

पुरातत्व विभाग प्राचीन दुर्लभ पुरावशेष एवं कलाकृतियाँ खरीदेगा

Indian visitors browse at a stall at the World Book Fair in New Delhi on February 16, 2015. The New Delhi World Book Fair (NDWBF) is organised by the National Book Trust of India and runs from 14 - 22 February, 2015. AFP PHOTO / MONEY SHARMA (Photo credit should read MONEY SHARMA/AFP/Getty Images)

रतलाम ,07 फरवरी (इ खबरटुडे)।पुरातत्व विभाग द्वारा सौ साल से अधिक प्राचीन दुर्लभ पुरावशेष एवं कलाकृतियाँ खरीदी जाएंगी। इसमें राजघरानों एवं स्थानीय शैली के ऐतिहासिक परिवेश, दुर्लभता की श्रेणी और भूतकाल की स्थानीय घटना को प्रदर्शित करती कलाकृतियाँ शामिल होंगी।प्राचीन कलाकृति एवं पुरावशेष जिनके स्वयं के आधिपत्य में हैं वे इसके प्रमाण उपलब्ध कराकर 15 मार्च तक अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्ताव जमा कर सकेंगे। प्राचीन सामग्री में दुर्लभ प्रतिमा, धातु प्रतिमा, अस्त्र-शस्त्र, ब्रांज प्रतिमा, कांस्य प्रतिमा, प्राचीन सिक्के, प्राचीन शिलालेख, प्राचीन दुर्लभ अभिलेख, पेंटिग और कास्य कलाकृति आदि शामिल होंगी।
इन सभी पुरावशेष एवं बहुमूल्य कलाकृतियों को पुरातत्व विभाग की क्रय समिति अनुशंसा के आधार पर इन सामग्री का मूल्य तय कर संबंधित से अनुबंध करवाया जायेगा। इस तरह की कलाकृतियाँ एवं पुरावशेष पुरातत्व विभाग की शासकीय सामग्री हो जायेगी। इन्हें किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जायेगा।

You may have missed