mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

उचित गुणवत्ता के खाद बीज औषधि उपलब्ध कराने के लिए सघन अभियान

रतलाम,03अक्टूबर(इ खबर टुडे)।जिले में किसानों को उचित गुणवत्ता का उर्वरक बीज तथा पौध संरक्षण औषधियां उपलब्ध कराने की दृष्टि से माह अक्टूबर में गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार उर्वरक निरीक्षक तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने विकासखंड की उर्वरक फर्मों की सूची 10 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी कृषि अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के साथ थोक व्यापार परिसरों का शत-प्रतिशत निरीक्षण आगामी 30 नवंबर तक पूर्ण करेंगे।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी खेरची व्यापारियों के परिसरों का निरीक्षण 30 नवंबर तक करेंगे। उर्वरक विक्रेताओं के यहां समुचित रिकॉर्ड रखा जा रहा है अथवा नहीं, निरीक्षण प्रतिवेदनों में अनिवार्यता दर्शाया जाएगा। जिला स्तरीय उड़नदस्ता भी गठित किया गया है जो निरीक्षण करता अधिकारियों को चेक करेगा।

उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया ने बताया कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया किसी प्रकार के नकली खाद, बीज, दवाई का वितरण नहीं होने पाए। ऐसी दशा में वे जिम्मेदार रहेंगे, नमूना लेने के लिए पी फॉर्म अनिवार्य किया गया है। नमूने के साथ पी फार्म अलग से प्लास्टिक थैली में रखकर नमूने के साथ रखा जाए।

नमूना सील बंद करके उस पर कंपनी के प्रतिनिधि या विक्रेता के हस्ताक्षर किए जाएं नियमानुसार उनके समक्ष सील किया जाए। उर्वरक का नाम सही से अंकित किया जाए जिससे बाद में उनको आपत्ति लिए जाने का मौका नहीं मिल सके। नमूना जिले में उपलब्ध सभी उर्वरक कंपनियों के स्कंध से लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button