मध्य प्रदेश

इंजीनियरिंग-पॉलीटेक्निक की परीक्षा ऑनलाइन करवाने समिति गठित

भोपाल,19फरवरी(इ खबरटुडे)।राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा दिसम्बर, 2016 से सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया गया है।

इसके क्रियान्वयन के लिये समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में प्रो. पियूष त्रिवेदी कुलपति राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अध्यक्ष होंगे।
समिति में एम. सिबि चक्रवर्ती संचालक कौशल विकास, डॉ. आशीष डोंगरे संचालक तकनीकी शिक्षा, भास्कर लाक्षाकार संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, डॉ. आलोक चौबे नियंत्रक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, डॉ. एस.के. जैन रजिस्ट्रार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, डॉ. मोहन सेन नियंत्रक राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और अरुण नाहर सचिव राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सदस्य होंगे। डॉ. सुनील कुमार अपर सचिव तकनीकी शिक्षा संयोजक होंगे।

Back to top button