रेल न्यूजशहर-राज्य

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो को लेकर आया पड़ा अपडेट, 14 मार्च को सेवाएं रहेंगी बंद, देखिए पूरी जानकारी

Delhi Metro Update

Delhi Metro Update: देश की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लोग मेट्रो सेवा का लाभ उठाते हैं। मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर मेट्रो के यात्रियों के लिए डीएमआरसी ने बड़ी जानकारी दी है। 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर 8 घंटे 30 मिनट मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 14 मार्च को सुबह से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी 14 मार्च को मेट्रो सेवाएं रहेंगी बंद

होली के अवसर पर डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मार्च को राजधानी में मेट्रो के अन्य रूटों की तरह एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें 8:30 घंटे बंद रहने के बाद दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो का परिचालन सामान्य दिनों की तरह शुरू कर दिया जाएगा।

दोपहर 2:30 बजे से सभी मेट्रो सेवाओं का होगा फिर से परिचालन शुरू

दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन
(डीएमआरसी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 14 मार्च को तकरीबन 8:30 घंटे दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बजट बाधित रहने के बाद दोपहर 2:30 बजे से सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो का संचालन सामान्य समय के अनुसार रहेगा। होली के अवसर पर 14 मार्च को मेट्रो सेवा बंद रहने को लेकर डीएमआरसी द्वारा सूचना जारी करते हुए बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने हेतु यात्रियों को एडवाइजरी जारी की गई है।

Back to top button