
Up transfer list PCS officers: उत्तर प्रदेश राज्य की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की गई है। योगी सरकार ने पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।आपको बता दें कि आज 5 मार्च की सुबह एसडीएम लेवल के अफसरों का बड़े स्तर तबादला किया गया है। तबादलों की इस प्रक्रिया के तहत देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी का कार्यभार और मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद का कार्यभार दिया गया है।
बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को बनाया गया नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश में आज सुबह सरकार द्वारा जारी की गई तो बादलों की लिस्ट के अनुसार
बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद का कार्यभार दिया है। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी और आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य का तबादला कर अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।
इसके अलावा वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है।
अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को मिला जिलाधिकारी बंदायू का कार्यभार
योगी सरकार ने आज सुबह तबादलों की लिस्ट जारी करते हुए अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बंदायू का कार्यभार और संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र का कार्यभार दिया गया है। वहीं वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरय्या की पावर मिली है।
इसके अलावा आज उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा और कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है।
प्रशासनिक फैरबदल के तहत जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्वार्थ नगर का कार्यभार और हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया का कार्यभार मिला है।
इस कड़ी में बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर का कार्यभार और उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज का कार्यभार दिया गया है।

