राजस्थान

Weather update: राजस्थान, UP, हरियाणा और पंजाब में बदला मौसम, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ

Weather update: राजस्थान उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा सहित संपूर्ण उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार से चल रही पछुआ ने लोगों के रोजमर्रा के जिंदगी जीवन पर काफी असर डाला है। तेज रफ्तार से चल रही धूल भरी आंधी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 4 मार्च मंगलवार से पूरे उत्तरी भारत में हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित पूरे उत्तरी भारत में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी।

तापमान में आने वाले दिनों में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में चल रही तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पछुआ हवा के असर से गुरुवार को भी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। आज सुबह से ही चल रही उत्तरी भारत में हवाओं की रफ्तार दोपहर तक और तेज होने की संभावना है।
आज कई राज्यों में पछुआ की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक है। इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आएगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आ सकती है।

पछुआ हवा से किसानों की फसलों को हो सकता है नुकसान

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तरी भारत में गेहूं की फसल काफी मात्रा में बोई जाती है। खेतों में लहरा रही फसलों को पछुआ हवा से नुकसान भी हो सकता है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया की तेज पछुआ हवा से मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है, उन्हें इन तेज हवाओं से थोड़ा-बहुत नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत में पिछले दो दिनों से चल रही पछुआ के रफ्तार में आज और तेजी आ सकती है।

Back to top button