April 28, 2024

पटना सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, लोग बुरी तरह झुलसे, मची अफरा-तफरी

पटना,13मार्च(इ खबर टुडे)। इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया है। मिली जानकारी के अनुसार पटना सिविल में बुधवार को एक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट करने आग लगी। इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं। वहीं एक अधिवक्ता देवेंद्र कुमार की मौत हो गयी है।

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। सिविल कोर्ट कैंपस में हुए ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। हालांकि, तुरंत लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक झुलसे हुए लोगों में से एक अधिवक्ता देवेंद्र कुमार की मौत हो गयी है। जब की अन्य गंभीर घायल है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए तुरंत PMCH में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्‍ता जिला प्रशासन एवं जिला जज के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds