May 20, 2024

राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं ब्लॉक शाखाज़ निर्वाचन संपन्न, डॉ. शर्मा बने पुनः तहसील अध्यक्ष एवं डॉ. उपाध्याय बने ब्लॉक सचिव

रतलाम,03 सितम्बर(इ खबर टुडे)। सैलाना निप्र–मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील शाखा एवं ब्लॉक शाखा के निर्वाचन जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पांढारकर ने बताया की राज्य कर्मचारी संघ की सैलाना तहसील शाखा एवं ब्लॉक शाखा के निर्वाचन में डॉ.राकेश राज शर्मा तहसील इकाई अध्यक्ष,प्रवीण रावल सचिव, अशोक लोढ़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार सैलाना विकासखंड शाखा के लिए जगदीश परिहार अध्यक्ष, डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय सचिव एवं डॉ.रमेश कटारा कोषाध्यक्ष चुने गए।

निर्वाचन के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जी शर्मा,भारतीय मजदूर संघ के पूर्व विभाग प्रमुख दिलीप जी मेहता,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद जी पाठक,पेंशनर महासंघ के जिला अध्यक्ष बी.एस. राठौर,राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी,मांगीलाल जी पंडित,आदि पदाधिकारी एवं अतिथिगण मंचासीन थे। पदाधिकारीयों का स्वागत जिला सचिव अनिल जी मेहता,अशोक जी शर्मा,नरेंद्र पढारकर,मुकेश रावल,गिरीश ठक्कर,नरेंद्र ठक्कर,रमेश भाटी,रोड़ीराम प्रजापति आदि सदस्यों के द्वारा किया गया।

मंचासीन अतिथियों के द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि किसी भी कर्मचारी को यदि कोई परेशानी हो तो वह निर्भीक होकर संगठन से चर्चा करें । पूरा संगठन कर्मचारी हित में तथा कर्मचारियों की लड़ाई में सदैव साथ रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य एवं जिले की समस्त तहसीलों से आए पदाधिकारी एवं अतिथिगण उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो के निर्वाचन पर तहसील के कर्मचारीयों एवं शुभचिंतकों के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र उपाध्याय के द्वारा किया गया आभार संजय पुरोहित ने व्यक्त किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds