May 10, 2024

म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ का 47 वॉ स्थापना दिवस मनाया

रतलाम,03 सितम्बर(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 47 वॉ स्थापना दिवस जिला शाखा रतलाम द्वारा दिनांक 02/10/2023 को रतलाम जिले के सैलाना स्थित पुष्पा जिनिगं फैक्ट्री परिसर मे समारोह पूर्वक मनाया गया।

संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम कि अध्यक्षता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष प्रमोद जी पाठक द्वारा कि गई मुख्यअतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जी शर्मा,विशेष अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ नागरिक परिमहासंघ मांगीलाल जी पंडित,पूर्व विभाग प्रमुख दिलीप जी मेहता,अधिकारी कर्मचारी पेश्नर महासंघ के जिला अध्यक्ष बी एस राठौड़,गोवर्धनलाल जी व्यास पुष्पा जिनिग फैक्ट्री के प्रोपाइटर विशाल जी वैष्णव थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष राकेश राज शर्मा द्वारा किया गया व संघ गीत व संघ परिचय मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष व अतिथियों का स्वागत संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी,जिला सचिव अनिल मेहता,जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पंढारकर,रतलाम तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा,रावटी तहसील अध्यक्ष गिरिश ठक्कर,जावरा तहसील अध्यक्ष परीक्षित पुरोहित, नरेन्द्र कुमार ठाकुर, बाबुलाल लखारा, रमेश भाटी, अजय उपाध्याय,एस एन चंद्रावत, मुकेश रावल, कन्हैया लाल गुजराती, डॉ रमेश कटारा, प्रवीण रावल,के एल टॉक, अनिता धौलपुरिया लॉड कुवँर,मीना राजावत, रत्नप्रभा कुमावत, शोभा बौरडिया, दुर्गा खराडी,पुष्पा दडिंग द्वारा किया गया,साथ ही इस कार्यक्रम में अशोक पोरवाल, मांगीलाल गोवारिया, जगदीश चंद्र आटोलिया, रामगोपाल किसानिया, राधेश्याम जरानदला, अशोक लोढा,नागेश्वर प्रजापत,समरथ पाटीदार, कनिल नोकवाल, मुकेश चावडा सहीत संघ के कई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संघ के पूर्व पदाधिकारी जो शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए प्रकाशचंद्र जी बैरागी,राजकुमार जी हाडा का सम्मान भी संघ द्वारा शॉल श्री फल भेंट कर व सॉफा बॉध कर किया कार्यक्रम का संचालन रवि उपाध्याय द्वारा किया गया व सहभोज के साथ आभार प्रदर्शन संजय पुरोहित द्वारा किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds