mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

New Industrial Units : नवंबर में शुरु होगी लहसुन और नमकीन से सम्बन्धित सात नई औद्योगिक ईकाईया,मुख्यमंत्री की विडीयो कान्फ्रेन्स में कलेक्टर ने दी जानकारी

तलाम,20 सितम्बर (इ खबरटुडे)। लहसुन और नमकीन से सम्बन्धित सात नई औद्योगिक इकाईयों नवंबर माह में प्रारंभ होगी। यह जानकारी कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रदेश भर के कलेक्टर और एसपी की विडीयो कान्फ्रेन्स में एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम की समीक्षा की।

रतलाम जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने बताया कि रतलामी नमकीन,लहसुन के प्रसंस्करण और ब्राण्डिंग के प्रयास किए जा रहे है और इस क्षेत्र की सात नई औद्योगिक इकाईयां प्रारंभ होने की तैयारी में है।

सीएम की विडीयो कान्फ्रेन्स में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के अलावा,एसपी गौरव तिवारी,डीआईजी सुशान्त सक्सेना,एडीएम एमएल आर्य, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिडे इत्यादि भी उपस्थित थे।

Back to top button