May 3, 2024

Shoot Out : दस दिन में दूसरी बार गोलीबारी,भाटों का वास में दुकान पर हुई फायरिंग,इलाके में फैली सनसनी ( देखें विडीयो)

रतलाम,21 जनवरी (इ खबरटुडे)। दस दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर शहर के भाटों का वास इलाके में एक दुकान पर ताबडतोड छ: फायर किए गए। गोलीबारी की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान गौरव तिवारी भी मौक् पर पंहुचे।

प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढे चार बजे,भाटों का वास स्थित बालाजी नमकीन नामक दुकान पर ताबडतोड छ: फायर किए गए। फायरिंग करने वाले तीन व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर वहां पंहुचे थे और उनके हाथों मेंतचलवार भी थी। हांलाकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायरिंग करने वाले तीन व्यक्तियों में से दो की पहचान अकबर घोसी और अफसार के रुप में हुई है,तीसरे व्यक्ति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।दुकान पर फायरिंग करने के बाद आरोपीगण मोमिनपुरा की तरफ भाग गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बालाजी नमकीन सोहनलाल खन्निवाल उर्फ दद्दी कू दुकान है और इनका निवास भी यहीं है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व भी उक्त दुकान पर कुछ लोगों ने हमला कर तोडफोड की थी,लेकिन पुलिस के मौके पर पंहुचने के बाद हमलावर भाग गए थे।

गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पंहुच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने मौके से चार खाली कारतूस भी बरामद कर लिए है। हांलाकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुल छ:फायर किए गए थे। हमलावरों के पास दो पिस्टल होने की जानकारी भी सामने आई है।
समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी करने वाले की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के पंहुचने पर स्थानीय नागरिकों ने इस इलाके में चल रही असामाजिक गतिविधियों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। नागरिकों की शिकायतें सामने आने पर एसपी ने माणकचौक टीआई को काफी फटकार लगाई। गोलीबारी की इस घटना के बारे में विस्तृत समाचारों की प्रतीक्षा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds