रतलाम

Rangpanchmi celebration : धूम धडाके के साथ मनी रंगपंचमी,दोबत्ती चौराहे पर देर शाम तक होती रही रंगों की बारिश,आम लोगों के साथ खास लोगों ने भी लिया रंगपंचमी का आनन्द(देखिए लाइव विडीयो)

रतलाम 19 मार्च (इ खबरटुडे)। रंगपंचमी का पर्व जबर्दस्त धूम धडाके के साथ मनाया गया। दोबत्ती चौराहे पर देर शाम तक रंगों की बारिश होती रही और आम लोगों के साथ खास लोगों ने भी दोबत्ती पंहुचकर रंगों की फुहारों का आनन्द लिया।

इ खबरटुडे और दोबत्ती रंगारंग मंच के संयुक्त तत्वावधान में दोबत्ती चौराहे पर रंगों के फौव्वारे लगाए गए थे। सुबह दस बजे से ही लोग यहां रंगपंचमी का आनन्द लेने के लिए पंहुचने लगे थे। होली गीतों की धुनों पर रंगों की फुहारों के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। यहां बडी संख्या में युवक तो पंहुचे ही थे,बडी संख्या में महिलाओं और नन्हे बच्चों ने भी दोबत्ती पंहुचकर रंगों की बारिश में भीगने का लुत्फ उठाया।

सुबह से शुरु हुआ धूम धडाके का माहौल देर शाम तक जारी रहा। टैैंकरों से लगातार पानी सप्लाय किया जा रहा था,ताकि शहर के अलग अलग इलाकों से रंगपंचमी मनाने के लिए दोबत्ती पंहुचने वाले लोग रंगपंचमी का भरपूर मजा ले सके।

इस बार के रंगपंचमी आयोजन की खासियत यह थी कि बडी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भी इस आयोजन में हिस्सेदारी की और रंगों की बारिश में भीगते हुए होली गीतों पर नाच झूम कर आनन्द लिया।

बडी संख्या में लोग अपने नन्हे बच्चों को भी लेकर पंहुचे,ताकि नन्हे बच्चे रंगों की बारिश में भीगने का आनन्द ले सके।

आयोजनकर्ता इ खबरटुडे,समाजसेवी संजय अग्रवाल ,कमलेश मोदी,भाजपा नेता रवि जौहरी,कांग्र्रेस नेता विनोद मिश्रा मामा, समाजसेवी संजय जैन जेवीसी, सौरभ सोनी, कुन्दन वर्मा भाजपा नेता विजय सिंह चौहान, आदि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए रतलाम के नागरिकों,आयोजन में सहयोग करने वाले सहयोगकर्ताओं,नगर निगम पुलिस प्रशासन आदि का आभार व्यक्त किया है।

Back to top button