मध्य प्रदेश

MP News: एमपी में बनेगा नया सिक्स लेन हाईवे, इंदौर और उज्जैन के बीच सैकड़ो गांव की चमकेगी किस्मत

New National Highway MP: मध्यप्रदेश में लगातार सड़क व हाईवे का जाल बिछता जा रहा है। सरकार की तरफ से मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों को जोड़ने के लिए नए हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। यह हाईवे इंदौर से उज्जैन तक बनेगा। सरकार की तरफ से इस हाईवे के निर्माण के लिए 624 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

हालांकि यह सड़क पहले भी बनी हुई है, लेकिन अब इसका चौड़ीकरण करके छह लेन बनाया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग पर वाहर फर्राट भरते हुए नजर आएगा। सड़क चौड़ीकरण का काम दो साल में पूरा किया जाएगा।

तीन हजार पेड़ों को हटाया जाएगा

इंदौर से उज्जैन तक बनने वाले हाईवे पर लगभग तीन हजार पेड़ मार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे है। इन पेड़ों को जल्द ही हटाया जाएगा। शुरुआत में इन पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अगर ट्रांसप्लांट नहीं होने पर पेड़ों को काटने का काम किया जाएगा। उज्जैन से इंदौर इस मार्ग का कई जगह पर बेस तैयार हो चुका है।

सिंहस्थ को देखते हुए 623.95 करोड़ में 44.6 किमी लंबी सिक्स लेन का निर्माण एमपीआरडीसी कर रहा है। इस रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इंदौर से उज्जैन के बीच सैकड़ो गांवों की किस्मत चमकेगी। सिक्स लाइन हाईवे बनने के बाद सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ विकास के भी दरवाजे खुलेंगे।

विभाग के अनुसार जो पड़े यहां से हटाए जाएंगे उसके बदले में दस गुना पेड़ दूसरी जगह पर लगाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मार्ग को लेकर बैठक ली और उसकी समीक्षा की।

15 जनवरी से मार्ग से सड़क का काम शुरू किया गया था। जनवरी 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। उदयपुर की कंपनी को ठेका दिया गया है। सांवेर और निनौरा के आसपास काम की गति तेजी से चल रहा है।

सांवेर में इंदौर से उज्जैन की ओर बने ब्रिज का एक हिस्सा तोड़ दिया है। ट्रैफिक दूसरी लेन से गुजर रहा है। कई हिस्सों में पहले बेस बन गया है।

Back to top button